'16वें ओवर के बाद बाउंड्री लगाने की बात हुई थी...' रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद उमरजई का पहला रिएक्शन, नीचे बल्लेबाजी मुश्किल थी
Azmatullah Omarzai Statement: एशिया कप में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने वाले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लह उमरजई ने कहा है कि निचले क्रम में बल्लेबाजी आसान नहीं थी. छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे उमरजई ने 20 गेंदों पर पचासा ठोक दिया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
नई दिल्ली. अजमतुल्लाह उमरजई ने एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बल्ले से तबाही मचा दी. उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. हांगकांग के खिलाफ 94 रन की जीत के बाद उमरजई ने कहा कि निचले क्रम में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी आसान नहीं थी. इस पच्चीस वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि सब कुछ विश्वास पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि कप्तान और कोच को उनपर पूरा भरोसा था. और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे.
अफगानिस्तान ने मेंस टी20 एशिया कप इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. टी20 एशिया कप में रनों लिहाज से सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान ने 2022 में हांगकांग को 155 रन से हराया था वहीं दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत के नाम है. भारत ने 2022 में अफगानिस्तान को 101 से शिकस्त दी थी.सेना ने कहा कि प्रदर्शन की आड़ में लूटपाट, आगजनी और अन्य विनाशकारी गतिविधियों की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए ये कदम ज़रूरी हैं.
मंगलवार रात 10 बजे से देशभर में सुरक्षा अभियान की कमान संभालने वाली सेना ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधात्मक अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी या व्यक्तियों और संपत्ति पर हमले को आपराधिक कृत्य माना जाएगा और उचित तरीके से उससे निपटा जाएगा. बयान में कहा गया है, ‘बलात्कार और हिंसक हमलों का भी खतरा है. देश की सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, प्रतिबंधात्मक आदेश और कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.
अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे. उन्हें पलेयर ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद अजमतुल्लाह ने कहा, ‘लोअर ऑर्डर में उतकर तेज बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है. यहां आत्म विश्वास बहुत मायने रखता है. कप्तान और कोच को मुझ पर पूरा भरोसा है. मैं सीधा शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था. हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए. मैं अटल से बात कर रहा था कि हम 16वें ओवर के बाद बाउंड्री लगाने की कोशिश करेंगे.’
सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से अफगानिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. सेदिकुल्लाह (नाबाद 73, 52 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा उमरजई (53 रन, 21 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 188 रन बनाए. अजमतुल्लाह ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की ओर से सबसे तेज 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा. सेदिकुल्लाह ने मोहम्मद नबी (33) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े.
उमरजई ने आगे हंसते हु कहा, ‘जब मुझे गेंद मिलती है, तो मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा गेंदबाज हूं. जब मैं बल्लेबाजी करता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा बल्लेबाज हूं. इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से कुल 8 कैच ड्रॉप हुए. पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैच में 2020 के बाद से किसी मुकाबले में तीसरी बार 8 कैच ड्रॉप हुए हैं. इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड मैच में और 2025 में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में 8-8 कैच ड्रॉप हुए थे.
ये भी पढ़े

Post a Comment
Thanks for your feedback