डोडा में बवाल, पुलिस पर बरसाए पत्थर... AAP नेता मेहराज मालिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, बंद हुई इंटरनेट सेवाएं

 

डोडा में बवाल, पुलिस पर बरसाए पत्थर... AAP नेता मेहराज मालिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, बंद हुई इंटरनेट सेवाएं



डोडा में विवादित नेता मेहराज मालिक को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार कर कठुआ जेल भेजा गया है. हालांकि, इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति है. समर्थकों के विरोध और पथराव के चलते सभी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

AAP Leader Mehraj Malik Arrested: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सियासत उस समय गर्मा गई जब विवादित नेता मेहराज मालिक को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार कर कठुआ जेल भेज दिया गया. मेहराज मालिक की गिरफ्तारी के बाद डोडा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. समर्थकों ने गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव भी किया. जबकि विरोधियों का कहना है कि प्रशासन ने सही कदम उठाया है.

गिरफ्तारी के दौरान हालात
दरअसल, सोमवार को पुलिस ने मेहराज मालिक को उनके कमरे में घुसकर गिरफ्तार किया था. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और अपशब्द भी कहे. गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे कठुआ जेल भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई के बाद डोडा में माहौल बिगड़ गया. उनके समर्थकों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव भी किया. पुलिस ने पूर्व बीडीसी मेंबर और आजाद पार्टी की नेता फातिमा कर्रा समेत 40 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया है. वहीं, सुरक्षा कारणों से डोडा में इंटरनेट सेवाएं तीसरे दिन भी बंद हैं.
मेहराज मालिक पर दर्ज मामले

पुलिस के अनुसार, मेहराज मालिक पर अब तक 18 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें धमकी देना, सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी करना, अवैध भीड़ जुटाना और विवादित भाषण देना शामिल हैं.
कुछ महीने पहले उन पर एक महिला डॉक्टर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्द कहने का गंभीर आरोप लगा था. इसके अलावा वे कई बार सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में जाकर अधिकारियों और डॉक्टरों को डरा-धमका भी चुके हैं.

विवादित बयान और आतंकी कनेक्शन
मेहराज मालिक का नाम पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर आतंकी बुरहान वानी को अपना आदर्श बताया और कहा कि “सिस्टम सुधारने के लिए लश्कर होना जरूरी है.” यह वीडियो उनके सोशल मीडिया पर आज भी मौजूद है और जांच एजेंसियां इसे गंभीरता से देख रही हैं.

IAS अधिकारी और सिख समुदाय से विवाद
कुछ समय पहले मेहराज ने डोडा के जिला मजिस्ट्रेट IAS हरविंदर सिंह और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. इसके बाद सिख समुदाय भी उनके विरोध में सड़कों पर उतर आया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की.
डोडा प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में भीड़ इकट्ठा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. धारा 163 लागू रहेगी. अगर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. पुलिस हालात पर पूरी नजर रख रही है और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी
ये भी पढ़े 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post