Nepal Protest: भारत का ₹1 नेपाल में कितने का होता है, क्‍या विद्रोह के बाद बदलेगा रेट?

 

Nepal Protest: भारत का ₹1 नेपाल में कितने का होता है, क्‍या विद्रोह के बाद बदलेगा रेट?



How much is India's ₹1 in Nepal, GK Quiz: नेपाल में इन दिनों विद्रोह हो रहा है. नेपाल और भारत के तमाम लोग रोजाना लेन देन करते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि भारत के एक रुपये की कीमत नेपाल में कितनी होती है? क्‍या यह समय या घटनाओं के हिसाब से बदलती रहती है

How much is India’s ₹1 in Nepal: नेपाल में 8 सितंबर 2025 को Gen Z के युवाओं ने सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किए. काठमांडू में संसद के बाहर हजारों लोग जमा हुए नारे लगाए. बात इतनी बढ़ी कि 19 लोग मारे गए, 300 से ज्यादा घायल हुए और केपी शर्मा ओली को PM पद से इस्तीफा देना पड़ा. ये प्रदर्शन सिर्फ सोशल मीडिया बैन की वजह से नहीं थे.इसके पीछे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी भी एक बड़ा कारण है. इस विद्रोह का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी पडा है. नेपाल और भारत का रिश्‍ता काफी पुराना है.दोनों देशों के बीच रोजाना कई तरीके के लेन देन भी होते हैं.ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत का एक रुपया नेपाल में कितने का होता है और क्‍या इस विद्रोह से रुपये के रेट पर कोई असर भी पडेगा?

1 INR = 1.60 NPR: ये रेट क्यों फिक्स है?

आज की तारीख में 1 भारतीय रुपया =1.60 नेपाली रुपये के बराबर है. ये रेट 1993 से नेपाल राष्‍ट्र बैंक (Nepal Rastra Bank)ने फिक्स कर रखा है. इसका मतलब है कि चाहे दुनिया में डॉलर ऊपर जाए या नीचे, INR और NPR का रेशियो वही रहता है.अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्‍यों? तो आपको बता दें कि नेपाल की अर्थव्यवस्था भारत पर बहुत निर्भर है. नेपाल का 60% से ज्यादा ट्रेड डेफिसिट भारत के साथ है. मतलब नेपाल भारत से ढेर सारा सामान खरीदता है, लेकिन बेचता कम है.
1950 की इंडो-नेपाल ट्रीटी ने दोनों देशों को ओपन बॉर्डर और फ्री ट्रेड से जोड़ा, जिसके चलते INR को नेपाल में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.चाहे बिर्तामोड की दुकान हो या काठमांडू का होटल, भारतीय रुपये वहां चलते हैं.इस करार की वजह से नेपाल में रुपये की कीमतें स्टेबल रहती हैं. उदाहरण के लिए अगर नेपाल में 100 NPR का सामान है तो भारत में वह करीब ₹62.50 का पड़ेगा लेकिन अगर आप एयरपोर्ट या लोकल मनी चेंजर से पैसे बदलेंगे तो रेट थोड़ा कम (1.59-1.60 NPR) मिल सकता है.ऐसे में भारत और नेपाल की मुद्रा के रेट में इस विद्रोह का कोई असर नहीं होगा.
ये भी पढ़े 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post