Ind vs Ban Asia Cup 2025: संजू सैमसन का कटेगा पत्ता! सहायक कोच ने बताया कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नहीं है
एशिया कप में संजू सैमसन को नंबर 5 पर खेलने का मौका मिलेगा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नंबर 3 और 4 पर उतरेंगे, टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार है.
नई दिल्ली. एशिया कप के शुरू होने से पहले विकेटकीपर संजू सैमसन के खेलने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी. सबको लग रहा था कि जितेश शर्मा को उनके ऊपर तरजीह देकर प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा था हम संजू सैमसन का अच्छे से ध्यान रखेंगे. अब भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. इसका मतलब है कि संजू सैमसन जो अभी तक असहज दिख रहे हैं उनको एशिया कप में नंबर 5 पर पर खेलना होगा.
रयान टेन डोशेट ने पत्रकारों से कहा,”हां, मुझे लगता है कि अब दो मौके मिल चुके हैं. दो अच्छे मौके और वह अभी भी उस भूमिका को निभाने का तरीका खोज रहे हैं. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खेल में विकेट थोड़ा तंग था. लेकिन निश्चित रूप से जिस तरह से शुभमन (गिल) और अभि (अभिषेक) टॉप पर खेल रहे हैं और आपके कप्तान तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिस तरह से तिलक ने (पाकिस्तान के खिलाफ) खेला, हम वास्तव में एक नंबर 5 की तलाश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “तो हमें विश्वास है कि संजू इस काम के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं और हमें कोई संदेह नहीं है. वह भविष्य में इस भूमिका को निभाने का तरीका खोज लेंगे.”
रयान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए टीम के दृष्टिकोण पर जोर दिया, सोच साफ है कि सबका सम्मान करो, किसी से डरो मत. उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थी.”
हमारा सामान्य सिद्धांत है कि सबका सम्मान करो, किसी से डरो मत. यह हमारे प्रक्रिया और हम क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर अधिक है. ध्यान फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने पर होगा. वास्तव में हमें लगा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ थोड़ा अव्यवस्थित थे. हम उनके प्रदर्शन से खुश नहीं थे. हमने अभी एक टीम मीटिंग की और जैसा कि हम हमेशा करते हैं. हम उन चीजों पर बात करते हैं जो बेहतर हो सकता है. इसलिए चाहे वह बांग्लादेश हो या ओमान या कोई और कल के मैच में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.”
ये भी पढ़े

Post a Comment
Thanks for your feedback