SBI Vacancy 2025: स्टेट बैंक भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और आवेदन की प्रक्रिया भी चालू की गई है यह आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर से चालू है जो की 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती को लेकर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एक बढ़िया समय दिया गया है इस समय को ध्यान में रखते हुए सभी उम्मीदवार संपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बहुत ही ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि इसमें उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि डायरेक्ट ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और अधिक पदों पर उम्मीदवारों को चयन होगा। जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करना चाहते हैं वह सभी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एसबीआई भर्ती 2025
एसबीआई की इस भर्ती का नोटिफिकेशन आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए और अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए दोनों के लिए जारी किया गया है और कुल मिलाकर पदों की संख्या 63 रखी गई है जिसमें 58 पद रेगुलर और 5 बैकलॉन्ग है। पीडीएफ प्रारूप में इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारियां सभी उम्मीदवारों के लिए जारी की जा चुकी है ऐसे में केवल जानकारी को हासिल करने की जरूरत है जिसके बाद में जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वह भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
एसबीआई भर्ती के लिए आयु सीमा
आयु सीमा इस भर्ती के लिए 25 से 35 वर्ष की निर्धारित की गई है तो 25 से 35 वर्ष के बीच में ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की आयु होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए तारीख 31 अगस्त 2025 है तो जब भी उम्मीदवार आवेदन करें उससे पहले एक बार इस तारीख को आधार बनाकर आयु की गणना जरूर करें।। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में आवेदन को लेकर छूट भी मिलेगी।
Solar Rooftop Subsidy Yojana: सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के फॉर्म भरना शुरू
एसबीआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारो ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारो ने मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए फाइनेंस या एमएमएस फाइनेंस, सीए या समक्ष की संबंधित कोई डिग्री प्राप्त की हुई होनी चाहिए।
एसबीआई भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने पर चयन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा उसके बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू के दौरान जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें सूचना दे दी जाएगी। इन दो स्टेप्स के अलावा कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। जो उम्मीदवार एक सीधी भर्ती की तलाश में है वह जरूर संपूर्ण जानकारी के साथ इस भर्ती के लिए आवेदन करें।
एसबीआई भर्ती के तहत वेतन सैलरी
मैनेजर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 3rd के पद पर चुना जाएगा। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी 85920 से लेकर 105280 तक की मिलेगी। साथ ही महंगाई भत्ता पीएफ और भी अतिरिक्त प्रकार की सुविधाओं की राशि मिलेगी जिससे सैलरी और भी ज्यादा हो जाएगी।
एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब करियर्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करके करंट ओपिनिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कुछ टेक्स्ट नजर आयेंगे जिनमें एसबीआई मैनेजर की भर्ती का टेक्स्ट भी रहेगा तो इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- फिर पूरी जानकारी सामने आ जाएगी तो जानकारी जाननी है और अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करके वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना है और फॉर्म भरकर कंप्लीट कर लेना है।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है और फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback