33 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट...नेपाल के क्रिकेटर्स की कितनी है सैलरी, ग्रेड डी के खिलाड़ियों को हर महीने मिलते हैं 22,000 रुपये

 

33 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट...नेपाल के क्रिकेटर्स की कितनी है सैलरी, ग्रेड डी के खिलाड़ियों को हर महीने मिलते हैं 22,000 रुपये



नेपाल क्रिकेट टीम बेशक एशिया कप का हिस्सा नहीं है लेकिन इस समय नेपाल अलग कारणों की वजह से चर्चा में है. नेपाल के हजारों युवा इस समय सड़कों पर हैं. नेपाल में जेनजी यानी Gen Z ने बवाल मचा दिया है.इन सबके बीच नेपाल के क्रिकेट खिलाड़ी दुनिया के कई विदेशी लीग में खेल रहे हैं. उनकी डिमांड चारों ओर है. इन खिलाड़ियों की सैलरी की बात करें तो, वह बेहद कम है.नेपाली क्रिकेटर्स को सबसे कम सैलरी ग्रुप डी के खिलाड़ियों को मिलती है. जिन्हें प्रति माह लगभग 22 हजार रुपये उनकी एसोसिएशन देती है

नई दिल्ली. नेपाल इनदिनों उबल रहा है. उसके हजारों युवा इस समय सड़कों पर हैं. आलम ये है कि नेपाल में जेनजी यानी Gen Z ने क्रांति ला दी है. उन्होंने नेपाल की सरकार हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया बैन से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदल गया, जिसके चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा. एक ओर जहां एशिया की क्रिकेट टीमें एशिया कप में खेल रही हैं वहीं नेपाल की टीम इससे बाहर है.हालांकि टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी जिसकी वजह से उसे बाहर होना पड़ा है. लेकिन यहां बताना ये जरूरी है कि नेपाल क्रिकेट में गजब की प्रतिभा है. इसके क्रिकेटर्स की दुनिया भर के लीग में भारी मांग है. हालांकि इन खिलाड़ियों को अपने एसोसिएशन से उतनी सैलरी नहीं मिलती है जितनी की दुनिया भर क्रिकेटर्स को मिलती है.

नेपाल क्रिकेट एसोसएिशन ने इस साल अपने 33 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया था. उसने इन खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा है.ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों को मंथली एक लाख नेपाली रुपये दिए जाते हैं जो भारतीय रुपयो में लगभग 63 हजार हुए. वहीं ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन हर महीने 75 000 हजार देता है जिसे अगर भारतीय करेंसी में देखा जाए तो यह लगभग 47 हजार के आसपास बैठता है. इसी तरह ग्रेड सी के खिलाड़ियों को नेपाल क्रिकेट संघ 55000 देता है जो भारतीय रुपयों में करीब 35 हजार हुआ. नेपाल ग्रेड डी में शामिल खिलाड़ियों को 35,000 NPR देता है जो भारतीय करेंसी में 21900 बैठता है
इन खिलाड़ियों के पास है कॉन्ट्रेक्ट
कप्तान रोहित कुमार पौडेल से लेकर दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने और आशिफ शेख सहित 5 खिलाड़ियों के पास ग्रेड ए कॉन्ट्रेक्ट है. कुशल भर्तेल, करण केसी, गुलशन झा, ललित राजबंशी और अनिल साह को ग्रेड बी कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है वहीं संदीप जेरा, भीम सार्की और कुशल मल्ला को ग्रेड सी दिया गया है. इसी तरह ग्रेड डी में साहब आलम, आकाश चंद, लोकेश बहादुर बाम, सागर ढकाल सहित 12 खिलाड़ी शामिल हैं.

एशिया कप से बाहर क्यों है नेपाल
एशिया कप के लिए 5 टीमों न डायरेक्ट एंट्री की थी जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. इन टीमों को लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से डायरेक्ट एंट्री मिल गई.इसके बाद बाकी बचे तीन स्थानों के लिए 2024 में एसीसी प्रीमियर कप खेला गया. जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया. नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया. नेपाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप के सभी मुकाबले जीत लिए. ग्रुप स्टेज के बाद सेमीफाइनल में नेपाल की टक्कर यूएई से हुई.जहां उसे हार मिली. यहां से यूएई और ओमान की टीमें एशिया में पहुंचीं वहीं नेपाल को आखिरी जगह के लिए हांगकांग से टकराना था. जहां हांगकांग ने हराकर उसके एशिया कप खेलने के सपने को तोड़ दिया
ये भी पढ़े 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post