Srinagar-Delhi Train- लो जी...कश्मीर घाटी से सीधे दिल्ली के लिए शुरू हो रही है ट्रेन, जानिए शेड्यूल
Kashmir to Delhi Direct Train-कश्मीर घाटी से दिल्ली तक सीधी ट्रेन शुरू हो रही है. पहली ट्रेन 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली के आदर्शन नगर स्टेशन पहुंच रही है, जो रेगुलर टाइम टेबल से चलेगी.
नई दिल्ली. कश्मीर घाटी में सेमी हाईस्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्सप्रेस दौड़ रही है. हालांकि यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से ही चलती है. लोगों को इंतजार है कि ट्रेन दिल्ली तक कब शुरू होगी. ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है. कश्मीर घाटी से दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू हो रही है, जो 13 सितंबर को पहुंचेगी. आइए जानते हैं कि यह कौन सी ट्रेन हैं और किस स्टेशन पर पहुंचेगी?
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) “राष्ट्रीय परियोजना” 2002 में घोषित की गयी थी. इसके तहत उधमपुर से बारामूला तक कश्मीर घाटी को जोड़ने के लिए रेल लाइन का निर्माण किया गया है. इस पर अभी ट्रेन कटरा से ही चल रह हैं. लेकिन अब दिल्ली तक ट्रेन आने वाली हैं.
रेल मंत्रालय के अनुसार कश्मीर घाटी के बडगाम से रोजाना पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है. पहली ट्रेन 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली के बडगाम पहुंच रही है. इससे कश्मीर घाटी से ताजे ताजे सेब राजधानी पहुंच सकेंगे. अभी तक सीधी कोई ट्रेन नहीं चल रही है. घाटी से पहली बार सीधा रेगुलर पार्सल ट्रेन चलने जा रही है.
बडगाम से रवाना हो चुकी है ट्रेन
इस संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसके अनुसार आज कश्मीर के बगानों से ताजा ताजा सेब लेकर पर्सल ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो चुकी है. जम्मू श्रीनगर रेल लाइन शुरू होने के बाद रेलवे का यह बड़ा कदम माना जा रहा है.
रेगुलर ट्रेन चलेगी
रेल मंत्रालय के अनुसार 13 सितंबर से यह ट्रेन रेगुलर शेड्यूल के अनुसार चलेगी, जो आदर्श नगर स्टेशन तक जाएगी. रेलवे के इस बड़े कदम से जहां लोगों को ताजे सेब मिल सकेंगे, वहीं कश्मीर के सेब बागवानों को भी सीधा फायदा होगा.
इस रूट की खासियत
कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें विश्व का सबसे ऊंचा आर्च वाला चिनाब ब्रिज और केबल वाला अंजी ब्रिज भी इसी रूट पर पड़ते हैं. साथ ही इसमें कई लंबी-लंबी टनल बनी है, जिस वजह से सफर खास बन जाता है
ये भी पढ़े
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback