पुलिस आयुक्त के घर पहुंचे सीबीआई अफसर को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार , फिर वापस छूटे।
![]() |
सीबीआई v/s कोलकाता पुलिस |
क्या हैं मामला ---
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार शाम को केंद्र और राज्य सरकार के बीच सीधा टकराव हो गया। सारदा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम के पांच अफसरों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने सीबीआई के दोनों अफसर भी घेर लिए।6:30 बजे शाम : राज्य पुलिस आयुक्त के घर पहुंची सीबीआई
सारदा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम के पांच अफसरों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने सीबीआई के दोनों अफसर भी घेर लिए।सीबीआई ने गवर्नर से माँगा वक्त आज जा सकती है सुप्रीम कोर्ट
सीबीआई ने राज्यल केसरीनाथ त्रिपाठी से मिलने का समय माँगा हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने राज्य द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर गृह सचिव से जवाब माँगा हैं। सीबीआई सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैं। रोजवेली और सारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को पिछले 4 दिनों से तलाश रही थी। एजेंसी कुछ फाइलों व दस्तावेजों के गायब होने के बारे में पूछताछ करना चाहती हैं। लेकिन , कुमार सीबीआई के नोटिस का जवाब नहीं हैं।
![]() |
कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार |
7:00 बजे शाम : कमिश्नर के घर के बाहर पहुंची ममता बनर्जी :
![]() |
ममता बनर्जी मुख्यमंत्री :पश्चिम बंगाल |
तनातनी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मोके पर पहुंच गयी। उन्होंने कमिश्नर के घर पर ही बैठक की। वे मिडिया के सामने आयी और भाजपा पर जमकर बरसी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ममता मोदी सरकार के खिलाफ अपने अफसरों के साथ मेट्रो चैनल पर धरने पर बेठ गयी। CRPF जवान सीबीआई दफ्तर पहुंचे।
7:55 बजे रात : सीबीआई अफसरों को ले गयी पुलिस
सीबीआई जैसे ही कमिश्नर के घर पहुंची , कोलकाता पुलिस ने उन्हें रोक कर वारंट की मांग की। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सीबीआई अफसरो को शेक्सपीयर सरणी थाने ले जाया गया। डेढ़ घंटे बाद हिरासत में लिए गए अफसरों को छोड़ दिया गया। सीबीआई दफ्तरों से पुलिस हटा ली गयी।विरोध प्रदर्शन का ऐलान
इस बीच , तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया हैं। इसके बाद कांग्रेस , आप , पी डी पी , एन सी पी , राजद , सपा , टीडीपी ममता के समर्थन में आ गयी हैं। राहुल गाँधी , तेजस्वी यादव , अखिलेश यादव , और अरविन्द केजरीवाल ने ममता से फ़ोन पर बात की। रोज वैली व सारदा चिटफंड मामले में आरोपितों के कथित तोर पर सत्ताधारी तृणमूल से सम्बन्ध पाए गए हैं। सीबीआई जाँच कर रही हैं। जानिए कोनसे नेता ने क्या कहा :-
लोकतंत्र नहीं बचा : कैलाश विजयवर्गीय , राज्य भाजपा प्रभारी
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा। सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जाँच करने गयी थी। पहली बार सीबीआई अफसरों को हिरासत में लिया गया हैं।वे लोकतंत्र विरोधी हैं : अरविन्द केजरीवाल , मुख्यमंत्री दिल्ली
मैंने समर्थन किया हैं। मोदी - शाह की जोड़ी लोकतंत्र विरोधी हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।देश को गृह युद्ध में झोकने की कोशिश: लालू प्रसाद यादव , राजद प्रमुख
हम ममता जी के साथ खड़े हैं। तानाशाही का नंगा नाच हो रहा हैं। चुनावी जीत के लिए देश को गृह युद्ध में झोकने की कोशिशये भी पढ़ते जाईये
मायावती के पीछे परछाई की तरह चलता ये लड़का कौन है?
Post a Comment
Thanks for your feedback