एशिया कप: ओमान ने किया टीम का ऐलान, जतिंदर सिंह होंगे कप्तान, पहला मुकाबला पाकिस्तान से

 

एशिया कप: ओमान ने किया टीम का ऐलान, जतिंदर सिंह होंगे कप्तान, पहला मुकाबला पाकिस्तान से



ओमान ने अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 6 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं.

नई दिल्ली. ओमान ने अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 6 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं. ओमान ने अपनी टीम चार नए चेहरों को शामिल किया है. ओमान पहली बार एशिया कप में हिस्सा लेगा. उसे भारत, पाकिस्तान और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा. ओमान अपने अभियान की शुरुआत 12 अक्टूबर को करेगा. उसका पहला मैच पाकिस्तान से होगा.

ओमान ने अनुभवी जतिंदर सिंह को कप्तान नियुक्त किया है. टीम में चार नए खिलाड़ियों सुफियान यूसुफ, जिकारिया इस्लाम, फैजल शाह और नदीम खान को टीम में भी शामिल किया है. ओमान से पहले भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी टीम घोषित कर चुके हैं. श्रीलंका ने अभी टीम घोषित नहीं की है.
ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिकारिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह. रिजर्व प्‍लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल
पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम.

1 गेंद पर 13 रन.... संजू सैमसन हैं तो मुमकिन है, एशिया कप से पहले प्रचंड फॉर्म जारी, 46 गेंद में 89 रन की पारी

बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन
ये भी पढ़िए 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post