वर्ल्ड कप इंडिया ही जीतेगी ! अपने माही ने वही किया जो 2011 वर्ल्ड कप से पहले किया था।
![]() |
महेंद्र सिंह धोनी |
महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप से पहले जाबड़ फॉर्म में हैं और इसका सबूत उन्होंने वार्म अप बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शतक लगाकर दिया है। इस मैच में धोनी ने 78 गेंदों में 113 रन बनाए। करीब 145 के स्ट्राइक रेट से धोनी ने रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
ऐसे तो बहुत आलोचक महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत सी आलोचनाएं करते रहते हैं। ये पारी आलोचकों के लिए सीधा मुंह पर तमाचा हैं।
धोनी ने अपने पूरे वन-डे करियर में सिर्फ 10 शतक बनाए हैं और इनमें कई यादगार पारियां हैं। जैसे श्रीलंका के खिलाफ नॉट आउट 183 रनों की पारी, पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापत्तनम में 148 की इनिंग्स और बांग्लादेश के खिलाफ नॉट आउट 101 की पारी।
इस सबके साथ धोनी का एक और शतक है जिसे रिकॉर्ड में तो जगह नहीं मिली लेकिन वो भी यादगार पारी थी। ये पारी थी 2011 वर्ल्ड कप के एक वार्म अप मैच की। उस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने दो वार्म अप मैच खेले थे और दोनों मैच में जीत दर्ज की थी। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड को। न्यूज़ीलैंड वाले मैच में धोनी ने 64 गेंदों में करीब 169 की स्ट्राइक रेट से नॉट आउट 108 रन बनाए थे। वार्म अप मैचों के बाद भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप भी जीता।
![]() |
2011 विश्व कप की विजयी भारतीय टीम |
अब 2019 में भी धोनी ने ऐसा ही कुछ किया है। वार्म अप मैच में धोनी ने शतक लगाया है और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जैसे 2011 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच में धोनी ने शतक लगाया था और उस समय भी टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीताथा वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के पहले वार्म अप मैच में धोनी ने शतक लगाया है और टीम इंडिया 2019 का भी वर्ल्ड कप जीतेगी!
अब जनाब यहाँ तक आ ही गए हैं तो ये भी पढ़ते जाईये विकेट कीपर के साथ ऐसा धोखा खुद धोनी ही कर सकते हैं, और कोई नहीं
ये संभावनाएं भारतीय टीम के लिए अच्छी हैं , की महेंद्र सिंह धोनी फॉर्म में चल रहे हैं। भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है। विराट कोहली वन-डे रैंकिंग में नंबर 1 बैट्समेन हैं और बॉलिंग रैंकिंग में भी नंबर 1 पर भारतीय खिलाड़ी हैं। धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं। इनके साथ ही टॉप 10 में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चाहल जैसे बॉलर भी हैं। ऐसे में भारतीय टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत सकती है।
ये स्टोरी आपको किसी लगी Comment करके जरूर बताये।
Post a Comment
Thanks for your feedback