दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट बम धमकी मामले में बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर, एक्शन में CJI बी आर गवई

 

 दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट बम धमकी मामले में बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर, एक्शन में CJI बी आर गवई



Supreme Court News: शुक्रवार को दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट में बम धमकी से हड़कंप मच गया. CJI बी.आर. गवई ने दोनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से तुरंत रिपोर्ट मांगी और सुप्रीम कोर्ट सेक्रेटरी जनरल को हालात पर नजर रखने को कहा

नई दिल्ली: देश की न्यायपालिका को दहलाने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम धमकी मिली. इसके बाद दोनों जगह कार्यवाही रोक दी गई. इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी तुरंत सक्रिय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक CJI बी.आर. गवई ने दोनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से तत्काल रिपोर्ट मांगी है और सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

शुक्रवार को अचानक बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा कारणों से वकीलों, मुकदमों में आए लोगों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाल दिया गया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDDS) को जांच के लिए तैनात किया गया. इस दौरान सभी अदालतों की सुनवाई रोक दी गई.
दिल्ली हाईकोर्ट में भी हड़कंप
इससे पहले सुबह दिल्ली हाईकोर्ट में भी ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने पर कार्यवाही अचानक रोक दी गई थी. कोर्ट परिसर की सुरक्षा तुरंत बढ़ाई गई और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर
इन घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत संज्ञान लिया है. सूत्रों का कहना है कि CJI गवई खुद हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. अदालत का शीर्ष प्रशासन दोनों हाईकोर्ट से लगातार संपर्क में है. अधिकारियों का मानना है कि यह धमकियां न्याय व्यवस्था को बाधित करने और दहशत फैलाने की साजिश हो सकती हैं.

आधिकारिक बयान का इंतजार
मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल जांच में जुटी हैं. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट धमकी मामले पर अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है. दिल्ली और मुंबई, दोनों जगह सुरक्षा एजेंसियां बम धमकी की हकीकत का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच कर रही हैं.
दहशत और सतर्कता का माहौल
दोनों हाईकोर्ट्स में बम धमकी की घटनाओं के बाद वकीलों और आम लोगों में खौफ का माहौल है. अदालत परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर आने-जाने वाले पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाएं केवल दहशत फैलाने के लिए भी हो सकती हैं, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है
ये भी पढ़े 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post