Nepal Gen Z Protest: संचार मंत्री के घर आगजनी, 4 मिनिस्टर का इस्तीफा...नेपाल में Gen Z ने कैसे हिला दी ओली की कुर्सी?
Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया वाला बवाल अब बढ़ता जा रहा है. बैन हटाने के बाद भी केपी शर्मा ओली की मुसीबत कम नहीं हो रही है. अब तो लगातार उनके साथी साथ छोड़ते जा रहे हैं. तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. अब ओली सरकार की कुर्सी डगमगाने लगी है
Nepal News: नेपाल में Gen Z यानी युवाओं ने सियासी भूचाल मचा दिया है. नेपाल में केपी शर्मा ओली की कुर्सी अब हिलने लगी है. नेपाल की सरकार को अब Gen Z की ताकत का एहसास होने लगा है. सोशल मीडिया पर से बैन तो हट गया, मगर Gen Z अब भी नीं मान रहे हैं. वे अब सीधे केपी शर्मा ओली का इस्तीफा चाहते हैं. Gen Z के प्रदर्शन में चार मंत्रियों की कुर्सी चली गई है. खुद संचार मंत्री के घर को आग के हवाले कर दिया गया है. अब तो सीधे केपी शर्मा ओली की कुर्सी डगमगा रही है.
दरअसल, नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाना ओली सरकार को भारी पड़ गया. सोमवार को नेपाल में युवाओं की ताकत ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को हिलाकर रख दिया. Gen Z यानी युवा पीढ़ी का प्रदर्शन काफी हिंसक हुआ. इससे नेपाल में हड़कंप मच गया. Gen Z के प्रदर्शन में 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक घायल हैं. सरकार ने प्रदर्शन की ताकत को देख जेन जी के सामने सरेंडर कर दिया. आधी रात को सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन हटा दिया. बावजूद इसके प्रदर्शन थम नहीं रहे.
अब सोशल मीडिया बैन तक बात नहीं
अब बात केवल सोशल मीडिया बैन तक नहीं दिख रही. 20 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद गुस्सा और भड़क उठा है. अब प्रदर्शनकारी केपी शर्मा ओली के इस्तीफी की मांग पर अड़े हैं. यही कारण है कि कर्फ्यू के बावजूद काठमांडू की सड़कों पर हजारों युवा उतर आए हैं, ये युवा अब भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. अब प्रदर्शनकारी भी हिंसा पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारियों ने संचार, सूचना और प्रद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर पर हमला किया है. भीड़ ने संचार मंत्री के घर को आग के हवाले कर दिया है
देश छोड़कर भागेंगे ओली?
इतना ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के घर पर भी अटैक हुआ है. केपी शर्मा ओली पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच खबर है कि केपी शर्मा ओली देश छोड़कर जाने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि केपी शर्मा ओली दुबई जाने की योजना बना रहे हैं. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे इलाज के लिए दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस यात्रा के लिए एक निजी एयरलाइन हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है. उधर, नेपाल के तीन मंत्री अब तक इस्तीफा दे चुके हैं. नेपाल के गृह मंत्री, कृषि मंत्री, जल आपूर्ति मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. इसके अलावा, सरकार के सहयोगी दलों का भी साथ छूटता दिख रहा है
ये भी पढ़े
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback