TV स्क्रीन को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हजारों का हो जाएगा नुकसान! जानें सही तरीके
आजकल हर घर में Smart TV होना आम बात है और चाहे वो LED हो या OLED, इसकी स्क्रीन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। लेकिन ज्यादातर लोग TV स्क्रीन को साफ करते वक्त ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं जो डिस्प्ले को धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं। कई बार हम झटपट पोंछने के चक्कर में पेपर टॉवल, किचन नैपकिन या कोई भी क्लीनर यूज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना स्क्रीन के कोटिंग को डैमेज कर सकता है। Smart TV की स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट्स, धूल और स्मजेस तो आते ही रहते हैं, लेकिन इन्हें हटाने का तरीका गलत हो तो नुकसान पक्का है। इस आर्टिकल में जानिए स्क्रीन साफ करने का सही तरीका और वो चीजें जिनसे आपको बिल्कुल बचना चाहिए।
स्क्रीन क्लीन करने के लिए क्या बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें
TV स्क्रीन को साफ करने के लिए नीचे दी गई चीजें यूज करने से बचना चाहिए:
- पेपर टॉवल या टिशू पेपर: ये स्क्रैच कर सकते हैं क्योंकि इनमें छोटे हार्ड फाइबर होते हैं।
- किचन नैपकिन या पुराने कपड़े: ये स्क्रीन पर लकीरें छोड़ सकते हैं, खासकर अगर वो रूखे या गंदे हों।
- घर का कोई भी ग्लास क्लीनर (जैसे सबसे कॉमन नाम Colin): इनमें मौजूद अमोनिया या अल्कोहल स्क्रीन की प्रोटेक्टिव कोटिंग को खराब कर सकता है।
- डायरेक्ट लिक्विड स्प्रे करना: लिक्विड अगर स्क्रीन के किनारों से अंदर चला गया तो पैनल को शॉर्ट कर सकता है
TV स्क्रीन क्लीन करने का सही तरीका क्या है?
- माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें। वही जो आप चश्मे या मोबाइल स्क्रीन के लिए यूज करते हैं।
- सिर्फ हल्के हाथ से पोंछें, ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है।
- जरूरत हो तो स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन यूज करें. लेकिन उसे सीधे स्क्रीन पर स्प्रे न करें, बल्कि पहले कपड़े पर स्प्रे करें।
- टीवी बंद करके क्लीन करें: इससे स्क्रीन ठंडी रहती है और स्मजेस साफ करना आसान होता है।
अगर लिक्विड यूज करना ही है तो क्या करें?
- एक हल्का सा डैम्प माइक्रोफाइबर कपड़ा लें (भीगा नहीं, सिर्फ थोड़ा नम)।
- उसमें डिस्टिल्ड वॉटर या स्पेशल स्क्रीन क्लीनर मिलाएं।
- स्क्रीन के कोनों पर ध्यान रखें ताकि लिक्विड अंदर न जाए।
- पोंछने के बाद दूसरे सॉफ्ट कपड़े से हल्का सा ड्राई कर दें।
क्या मैं TV स्क्रीन को पेपर टॉवल से साफ कर सकता हूं?
नहीं, पेपर टॉवल से स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं। माइक्रोफाइबर क्लॉथ यूज करें।
नहीं, पेपर टॉवल से स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं। माइक्रोफाइबर क्लॉथ यूज करें।
क्या ग्लास क्लीनर (जैसे Colin) से TV स्क्रीन साफ करना ठीक है?
बिल्कुल नहीं। इनमें केमिकल्स होते हैं जो स्क्रीन की कोटिंग को खराब कर सकते हैं।
TV स्क्रीन साफ करते वक्त लिक्विड सीधे स्क्रीन पर स्प्रे कर सकते हैं?
नहीं। हमेशा लिक्विड को पहले कपड़े पर स्प्रे करें, फिर स्क्रीन साफ करें।
Smart TV के लिए सबसे सही क्लीनिंग तरीका क्या है?
माइक्रोफाइबर क्लॉथ से हल्के हाथों से स्क्रीन को पोंछें। जरूरत हो तो थोड़ा नम कपड़ा यूज करें।
TV ऑन होने पर स्क्रीन साफ करना सेफ है क्या?
नहीं। TV को बंद करके ठंडा होने के बाद ही स्क्रीन साफ करें, इससे धब्बे साफ करना आसान होता है।
Post a Comment
Thanks for your feedback