एशिया कप में पाकिस्तान का जीत सेआगाज पॉइंट टेबल में भारत को नहीं दे पाया मात, 14 को टीम इंडिया से टक्कर
Asia Cup 2025 : पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर एशिया कप में जीत से आगाज किया है. बड़ी जीत के बावजूद पाकिस्तान पॉइंट टेबल में भारत को मात नहीं दे पाया. सलमान अली अगा की अगुआई वाली टीम रविववार को भारत से भिड़ेगी. भारत और पाकिस्तान एक एक जीत दर्ज करके पॉइंट टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान में भारत की तरह एशिया कप में जीत से शुरुआत की है. उसने अपने पहले मैच में ओमान को 93 रन से हरा दिया. दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हारिस ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली. इतनी बड़ी जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम एशिया कप प्वॉइंट टेबल में भारत को मात नहीं दे सकी. सलमान अली अगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए खाता खोला. पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में रविवार (14 सितंबर) को दुबई में भारत से भिड़ेगा. भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 27 गेंद में शिकस्त दी थी.
पाकिस्तान की जीत के बाद एशिया कप ग्रुप ए पॉइंट टेबल में भारत 2 अंक के साथ पहले नंबर पर है. पाकिस्तान के भी एक जीत से 2 अंक हैं लेकिन वो दूसरे नंबर पर है. भारती ने यूएई को 27 गेंद में हराकर बड़ी जीत दर्ज की जिससे उसका नेटरन रेट 10.483 का हो गया है. नेटरन रेट के मामले में पाकिस्तान भारत से बहुत पीछे है. पाकिस्तान का नेटरन रेट 4.650 है. वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम दो दो अंक लेकर क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर विराजमान है
मोहम्मद हारिस ने 66 रन की पारी खेली
पाकिस्तान बनाम ओमान मैच की बात करें तो, मोहम्मद हारिस की 66 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से पाकिस्तान ने ओमान पर 93 रन की बड़ी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. पाकिस्तान ने सात विकेट पर 160 रन बनाने के बाद ओमन की पारी को 16.4 ओवर में 67 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की. पाकिस्तान के सामने ग्रुप ए में अब 14 सितंबर को भारत की चुनौती होगी और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ेगा.

ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए
ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. उनके अलावा आमिर कलीम (13) और शकील अहमद (10) ही दोहरे अंक में रन बना सके. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ, सईम आयुब और सुफियान मुकिम ने दो-दो विकेट लिए. हारिस ने 43 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़ने के अलावा साहिबजादा फरहान (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. ओमान के लिए शाह फैसल और आमिर कलीम ने तीन-तीन विकेट लिए.

ये भी पढ़े
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback