Rinku Singh: मौका मिला तो वह पलट देंगे मैच का रुख...एशिया कप में रिंकू सिंह की एंट्री को लेकर क्या बोले जौनपुर के युवा
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जौनपुर के क्रिकेट प्रेमी रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. उनकी फिनिशिंग क्षमता पर भरोसा जताया.
जौनपुर: एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है. हालांकि टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा तेज है कि भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह को इस बार पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. खास बात यह है कि रिंकू सिंह ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. जौनपुर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि इस मौके पर रिंकू को टीम में जरूर जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.
जौनपुर के युवा क्रिकेटर संकेत यादव ने कहा कि रिंकू सिंह टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में अपनी पहचान बना चुके हैं. खासकर अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है. अगर भारत-पाकिस्तान जैसे हाई वोल्टेज मैच में रिंकू को मौका मिलेगा, तो वे अपनी पावर हिटिंग से मैच का रुख पलट सकते हैं.
खिलाड़ी अलंकेत यादव का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ दबाव झेलना आसान नहीं होता, लेकिन रिंकू सिंह का स्वभाव हमेशा शांत रहता है. उन्होंने कहा कि रिंकू ने आईपीएल और हाल के अंतरराष्ट्रीय मैचों में दिखाया है कि दबाव की घड़ी में भी वे धैर्य नहीं खोते. यही वजह है कि उन्हें इस मैच में उतरना चाहिए
मोहित सिंह ने भी रिंकू को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो डेथ ओवरों में रनगति को तेज कर सके. रिंकू ने कई बार साबित किया है कि वे अकेले दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी यह पारी न सिर्फ टीम इंडिया बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए यादगार साबित हो सकती है
जौनपुर के क्रिकेट प्रेमियों ने भी सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह को टीम में शामिल करने की मांग की है. उनका कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि जज्बातों का टकराव होता है. ऐसे में टीम में हर वह खिलाड़ी होना चाहिए, जो पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में खड़ा हो सके. रिंकू का खेल अंदाज और फाइटिंग स्पिरिट भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है.
Nepal PM News: वो 3 शर्तें जिन्हें मनवा कर ही नेपाल की PM बनीं सुशीला कार्की, जानिए इनसाइड स्टोरी
एशिया कप का यह मुकाबला सुपरहिट होने वाला है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हजारों दर्शक मौजूद रहेंगे, वहीं दुनिया भर के करोड़ों लोग टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इस मैच को देखेंगे. ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर रहेगी कि भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से चेहरे नजर आते हैं.
फिलहाल, आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, लेकिन जौनपुर के खिलाड़ियों और प्रशंसकों की राय साफ है—रिंकू सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ जरूर मौका मिलना चाहिए. अगर ऐसा होता है, तो यह न सिर्फ रिंकू के करियर के लिए नया अध्याय होगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक नया ‘फिनिशर’ सामने आएगा
ये भी पढ़े
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback