IND vs PAK T20 Streaming: भारत-पाकिस्तान की सबसे बड़ी टक्कर, कब-कैसे और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

 

IND vs PAK T20 Streaming: भारत-पाकिस्तान की सबसे बड़ी टक्कर, कब-कैसे और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग



IND vs PAK T20 LIVE Streaming: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान अपना दूसरा मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाले है. ये मुकाबला दुबई में 14 सितंबर को रात आठ बजे शुरू होगा.

दुबई: बीते एक दशक में ये पहला मौका होगा, जब भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो और उस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार प्लेयर्स नदारद रहेंगे. एशिया कप 2025 में 14 सितंबर यानी रविवार की शाम आठ बजे दुबई में ये सुपरहिट मुकाबला खेला जाएगा.

अगर आप ये मैच अपने टीवी या मोबाइल फोन पर देखना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर होगी, चलिए जानते हैं.
सोनी नेटवर्क पर लाइव स्ट्रीमिंग
टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग SONY LIV एप पर होगी. यानी मोबाइल और लैपटॉप पर आपको सोनी LIV पर ही मैच दिखेगा
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया है?
एशिया कप में अपने 19 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को 10 बार हराया है और छह बार अपने पड़ोसी से हार का सामना करना पड़ा है. 2023 के ग्रुप-स्टेज मैच सहित तीन मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिए गए थे.

एशिया कप में पाकिस्तान का जीत से आगाज पॉइंट टेबल में भारत को नहीं दे पाया मात, 14 को टीम इंडिया से टक्कर

पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को कब हराया था?
पाकिस्तान की भारत पर आखिरी एशिया कप जीत 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. सुपर फोर मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 71 रन बनाए थे, लेकिन मोहम्मद नवाज की 20 गेंदों में 41 रन की पारी ने पाकिस्तान को जीत दिलाई थी
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर)
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम.

पाकिस्तान का स्क्वॉड: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम
ये भी पढ़े 

संजू सैमसन पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी? बैटिंग कोच बोले- उन्होंने पांचवें या छठे नंबर पर बैटिंग नहीं की है लेकिन

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post