Nepal Protest: नेपाल में फंसी भारत की वॉलीबॉल टीम का रेस्क्यू, एंकर ने वीडियो बनाकर लगाई थी मदद की गुहार

 

Nepal Protest: नेपाल में फंसी भारत की वॉलीबॉल टीम का रेस्क्यू, एंकर ने वीडियो बनाकर लगाई थी मदद की गुहार



Nepal Protest News: नेपाल में भड़की हिंसा और तख्तापलट के बीच पोखरा में फंसी भारतीय वॉलीबॉल टीम को भारतीय दूतावास ने उपासना गिल की अपील पर रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है.

उपासन गिल ने बताया कि भीड़ से बचते समय उनका होटल आग के हवाले कर दिया गया. दूतावास ने फंसे भारतीयों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन शुरू की है. दूतावास के मुताबिक किसी भी इमरजेंसी में फंसने या मदद की जरूरत होने होने पर: +977- 980 860 2881, +977- 981 032 6134 पर संपर्क कर सकते हैं. सरकारी आंकड़े के मुताबिक हिंसा में अबतक 37 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं.

धीरे-धीरे बहाल हो रही स्थिति
नेपाल का पुलिस बल इस सप्ताह की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन के दौरान थानों और चौकियों में तोड़फोड़ या आग लगाने की घटनाओं के बाद धीरे-धीरे कामकाज बहाल कर रहा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

पूरे नेपाल में हुई हिंसा
काठमांडू घाटी के पुलिस कार्यालय ने बताया कि छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शनों में क्षतिग्रस्त हुए थाने, चौकियां और इकाइयां धीरे-धीरे फिर से खोली जा रही हैं. नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान घाटी में सड़कों और चौकियों के आसपास फिर से दिखाई देने लगे हैं.

नेपाल आर्मी चीफ अचानक क्यों पहुंचे राष्ट्रपति भवन? मची खलबली, राजशाही की वापसी पर कौन डर रहा, समझें

दबाव के बीच पीएम ओली का इस्तीफा
भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को ‘जेन-जी’ द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके कार्यालय में घुस गए थे, जिसके तुरंत बाद मंगलवार को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध सोमवार रात हटा लिया गया था
ये भी पढ़े 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post