'सादगी को तरजीह देने वाले नेता हैं PM मोदी', देवेंद्र फडणवीस ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

 

'सादगी को तरजीह देने वाले नेता हैं PM मोदी', देवेंद्र फडणवीस ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा



Devendra Fadnavis News: देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर नागपुर की पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया, जिसमें मोदी की सादगी, सेवा भावना और संघ से जुड़ाव की तारीफ की गई.

पीएम मोदी का कल यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि कैसे वह पहली बार पीएम मोदी से नागपुर में मिले थे और कैसे पीएम मोदी ने उन पर गहरी छाप छोड़ी.

सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘माय मोदी स्टोरी’ के तहत एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया, जो कई साल पहले नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो में कहा, ‘जब मैं पहली बार पीएम मोदी से नागपुर में मिला, मुझे नहीं पता था कि वह पल मुझ पर इतनी गहरी छाप छोड़ेगा. उस समय मैं एक युवा मेयर था और अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सीखने के लिए उत्सुक था,’
वे नागपुर के रेशीमबाग में आयोजित ‘अभ्यास वर्ग’ का जिक्र कर रहे थे, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण का केंद्र है. उस समय फडणवीस भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम), नागपुर के अध्यक्ष भी थे और उन्हें इस आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उन्होंने कहा, ‘रेशीमबाग में अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया था. मैं बीजेवाईएम, नागपुर का अध्यक्ष था और आयोजन की जिम्मेदारी मेरी थी. हमने हर अतिथि के लिए व्यवस्था की थी। सभी गणमान्य व्यक्तियों के लिए उचित रेस्ट हाउस तैयार रखे गए थे.
फडणवीस ने आगे बताया, ‘जब पीएम मोदी आए, तो उन्होंने सबसे पहले डॉ. हेडगेवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. बाद में, जब मैंने पूछा कि वे कहां ठहरना चाहेंगे, तो मुझे लगा कि वे अन्य नेताओं की तरह गेस्ट हाउस चुनेंगे. लेकिन उन्होंने सादगी से कहा कि वे रेशीमबाग में संघ कार्यकर्ताओं के लिए बने छोटे से कमरे में रहना चाहते हैं.’
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखी और यह सुनिश्चित किया कि हर प्रतिभागी को कोई असुविधा न हो. फडणवीस ने कहा, ‘मैं उनकी उस पसंद से प्रभावित हुआ। इससे उनकी विनम्रता और संघ की परंपरा के साथ उनके गहरे जुड़ाव का पता चला. पूरे आयोजन के दौरान उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दिया और सभी प्रतिभागियों की सुविधा का ख्याल रखा.’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उस पहली मुलाकात ने उनके प्रति मेरी धारणा को आकार दिया. मैंने एक ऐसे नेता को देखा, जो विलासिता के बजाय सादगी और पद के बजाय सेवा को महत्व देते हैं. नरेंद्र मोदी की यह छवि मेरे साथ हमेशा रही.’
ये भी देखे 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post