ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर की फैमिली के उड़ गए थे चिथड़े, जैश कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
Masood Azhar News: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने बहावलपुर में मसूद अजहर के परिवार को खत्म कर दिया था. जैश कमांडर मसूद इलियास ने कैमरे पर यह बात कबूल की है.
Masood Azhar News: इस साल अप्रैल महीने में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर में कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर की फैमिली के उड़ गए थे चिथड़े. यह बात एक जैश कमांडर मसूद इलियास ने कैमरे के सामने कबूल की है. ऑपरेशन के दौरान ही मसूद के परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की रिपोर्ट आई थी. लेकिन, अब मसूद के खास आतंकवादी के कबूलनामे ने भारत के दावे पर मुहर लगा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकवादी ठिकाने पर भारतीय सेना जबर्दस्त प्रहार किया था. इसी हमले में उसकी मसूद का पूरा परिवार खत्म हो गया था.
मसूद इलियास का यह वीडियो बयान एक बड़ा झटका है पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद के लिए. इलियास जैश का एक प्रमुख कमांडर है. उसने कबूल किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर के मार्काज सुब्हान अल्लाह कॉम्प्लेक्स जैश का मुख्यालय था. उस पर भारतीय मिसाइल हमलों में मसूद अजहर के 10 परिवारजन और 4 सहयोगी मारे गए. इनमें अजहर की बहन, उसका पति और कई बच्चे शामिल थे. पाकिस्तानी मीडिया ने शुरुआत में 14 मौतों की रिपोर्ट की थी, लेकिन अजहर ने खुद पुष्टि की कि उनका पूरा परिवार खत्म हो गया. यह कॉम्प्लेक्स 15 एकड़ में फैला था, जहां युवाओं को ट्रेनिंग और कट्टरपंथी शिक्षा दी जाती थी.
ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय वायुसेना ने सात मई की रात 1:05 बजे नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें जैश, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कैंप शामिल थे. चार साइटें पाकिस्तान में (सियालकोट, मुरिदके और बहावलपुर) और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में थीं. मसूद अजहर जैश का संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है. भारत के लिए लंबे समय से खतरा रहा है. 56 वर्षीय अजहर ने 2000 में जैश की स्थापना की और कई बड़े हमलों की साजिश रची. उसमें 2001 का संसद हमला, 2008 का मुंबई हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल है.
वर्ष 1999 में एयर इंडिया IC-814 विमान अपहरण के बाद भारत ने अजहर को रिहा किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान में सक्रिय हो गया. उसके भाई अब्दुल रऊफ अजहर और अन्य रिश्तेदार भी जैश के हथियार ट्रेनिंग और ऑपरेशंस में शामिल थे. ऑपरेशन सिंदूर ने इन नेटवर्क्स को गहरा आघात पहुंचाया, जिसमें हाफिज मुहम्मद जमील और मोहम्मद यूसुफ अजहर जैसे प्रमुख आतंकी भी मारे गए.
ये भी पढ़े
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback