चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं? जानें 5 चीजें जिनसे बढ़ जाएगी त्वचा की चमक

 

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं? जानें 5 चीजें जिनसे बढ़ जाएगी त्वचा की चमक




Multani Mitti for Face: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लोइंग चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं?

What to Mix with Multani Mitti for Face: मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी सामग्री है, जिसका उपयोग अधिकतर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में करते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाती है और पिग्मेंटेशन को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी त्चचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है और स्किन का निखार बढ़ाती है। अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है। यह त्वचा की जलन और इरिटेशन को ठीक करती है। साथ ही, मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को भी ठीक करती है। आप चाहें तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (Multani Mitti me Kya Mila Kar Chehre Par Lagana Chahiye)?

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ा-सा पानी मिलाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन

मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन का पेस्ट स्किन के लिए अच्छा होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धोएं। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी दूर करने में असरदार होता है।

Breaking News : राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरी डिंपल यादव, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा


मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध

मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिलाकर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें कच्चा दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। कच्चा दूध त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को भी मिटाता है।

मुल्तानी मिट्टी और विटामिन ई कैप्सूल

मुल्तानी मिट्टी में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाना काफी अच्छा होता है। आप कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 विटामिन ई कैप्सूल ऑयल और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।


ये भी पढ़े

Asia Cup 2025: ‘… की जरूरत टीम इंडिया को’, श्रेयस को लेकर आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात


Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post