आम के साथ कभी नहीं खाएं ये 5 चीजें, एक गलती भी पड़ सकती है भारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

 आम के साथ कभी नहीं खाएं ये 5 चीजें, एक गलती भी पड़ सकती है भारी; यहां देखें पूरी लिस्ट



गर्मियों में आम सबसे पसंदीदा फल होता है। इसका स्वाद मीठा और रसीला होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। हालांकि, इसके साथ कुछ चीजों को बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए।

 Foods To Avoid With Mangoes: आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे ‘गर्मी का सुपरफूड’ भी कहा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भीषण गर्मी से भी बचाते हैं। गर्मी के मौसम में मार्केट में चारों तरह आम दिखने लगता है। इसका स्वाद मीठा होने के साथ-साथ काफी रसीला भी होता है, जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक काफी पसंद करते हैं।

वैसे तो यह काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ कुछ खास चीजों का सेवन काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आप आम के साथ इन चीजों को खाते हैं, तो फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम आपके लिए उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको आम के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

Dr Death Serial Killer: अनगिनत हत्या, किडनी ट्रांसप्लांट कर मगरमच्छ को खिला देता था शव, क्या था डॉक्टर डेथ का नया प्लान?

आम के साथ न खाएं दही

आम के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि आम गर्म तासीर वाला होता है। इन दोनों चीजों को एक साथ सेवन करना हानिकारक होता है। इसको एक साथ खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है। आम और दही को एक साथ खाने से त्वचा पर फोड़े-फुंसी भी हो सकती है।

 आम के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। आम स्वाभाव से मीठा और गर्म तासीर वाला होता है, जबकि खट्टी चीजें जैसे नींबू, इमली, दही या संतरा ठंडी और अम्लीय तासीर की होती हैं। ऐसे में इसका असर पाचन को बिगाड़ सकता है।

आम के साथ न खाएं नॉनवेज

आम के साथ भूलकर भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। इसको खाने से गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, आम और नॉनवेज पचने में काफी समय लेते हैं। ऐसे में इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दोनों के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतर रखना चाहिए।


कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा

आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कार्बोनेटेड तत्व और आम में मौजूद नेचुरल शुगर मिलकर पेट में गड़बड़ी कर सकते हैं।

पेट के कैंसर के पहले स्टेज में क्या होता है? समय रहते पहचाने वरना जानलेवा हो सकती है बीमारी

मसालेदार भोजन

अगर आप आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार खाना खाते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मसालेदार खाने और आम को साथ खाने का खराब असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है। इससे स्किन पर रैशेज की परेशानी हो सकती है।

ये भी जाने 

ब्रेन ट्यूमर होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, दिमाग के कैंसर की अनदेखी से जा सकती है जान!

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post