Bihar Chunav 2025 : अपराधियों की NDA सरकार तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

 

Bihar Chunav 2025 : अपराधियों की NDA सरकार तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला



Bihar Chunav 2025 : बिहार में बढ़ता क्राइम राजनीतिक मुद्दा बनकर सामने आ रहा है. विपक्ष लगातार सरकार को क्राइम को लेकर घेरने की कोशिश कर रहा है


Bihar Chunav 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर भी सरकार को घेर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हेंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि- ‘बिहार में अपराधियों की एनडीए सरकार, अपराधियों के साथ!’ उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. 
प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मेरे नोटिस का जवाब जो पीके ने दिया उसके उनसे गलत बातों का जिक्र किया है. संजय जायसवाल ने कहा कि अपने जवाब में पीके ने कहा कि – I PACK से उसका कोई रिश्ता नहीं है. जब पीके का आई पैक से रिश्ता नहीं तो किस कंपनी के साथ मिल कर उसने अलग-अलग राज्य के सीएम और सरकार के साथ काम किया. प्रशांत किशोर ने शराब की कंपनी से पैसा लिया. इसलिए कहते हैं कि बिहार में उनकी सरकार आए तो एक घंटे में शराब बंदी कानून खत्म कर देंगे. संजय जायसवाल ने सवाल पूछते हुए कहा कि पीके बताएं कि उनके जन्म के समय नर्स की अंगूठी गायब हुई थी वह कहां हैं?

बिहार में तेजस्वी यादव की यात्रा पर सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा “बेचारे क्या करेंगे? कांग्रेस की खुशामद करते रहे, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री तक घोषित कर दिया तेजस्वी यादव ने, लेकिन बदले में तेजस्वी ने इन्हें मुख्यमंत्री का नाम तक घोषित नहीं किया. अब मजबूरन अपना रास्ता अलग निकाल रहे हैं. यही दिखाता है कि इंडी गठबंधन सिर्फ और सिर्फ स्वार्थों पर टिका है.
 जहां-जहां व्यक्तिगत लोभ होगा, वहीं-वहीं ये लोग भिड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, तो राज्य के विकास में एक नया अध्याय जोड़ते हैं. “मोदी जी का सपना ही नहीं, बल्कि संकल्प है कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है. बिहार पूर्वांचल का गेटवे है और इसी सोच के तहत जब भी प्रधानमंत्री आते हैं, तो राज्य को विकास की नई सौगात देकर जाते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर उठे विवाद पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी को नेता बनाने के लिए अपमान का घूंट पी रहे हैं, जबकि महागठबंधन 420 के आरोपी तेजस्वी को स्वीकार करने को तैयार नहीं है. गोपालगंज में एनडीए के सम्मेलन ने पहुंचे नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने तरक्की की है. वहीं, उन्होंने लालू प्रसाद को भ्रष्टाचार का सिरोमणि बताते हुए तेजस्वी यादव पर आठ घोटालों का साया होने का आरोप लगाया.

चुनाव की बयार के चलते नेताओं के दौरे बदस्तूर जारी हैं. आज (शनिवार) को भाजपा नेता जेपी नड्डा बिहार की राजधानी पटना पहुंच रहे हैं. जहां वे बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. तो वहीं, मुजफ्फरपुर में बिहार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि, शनिवार को मुसलमानों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया था. 
उन्होंने कहा था कि- मुसलमान नमक हराम हैं, बीजेपी की योजनाओं का लाभ लेते हैं, लेकिन वोट नहीं देते. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के ही अल्पसंख्य के बड़े नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि- हम लोग हिंदू मुस्लिम नहीं करते. लेकिन हमारे कुछ नेताओं की तरफ से इस तरह की बयानबाजी आ जाती है. जबकि पीएम मोदी ऐसे बयानों से बचने की नसीहत देते हैं, बल्कि वो सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं.
ये भी पढ़े 

Bihar Chunav: 'चिराग पासवान बन सकते बिहार के CM', NDA में सीट बंटवारे से पहले LJP(R) ने फोड़ा बम!

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post