Sahara India Pariwar Refund: सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस मिलना शुरू

 

Sahara India Pariwar Refund: सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस मिलना शुरू



सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए कुछ समय से लगातार महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही है और निवेशकों तक निवेश की जाने वाली राशि पहुंचाई जा रही है। जिसके चलते काफी निवेशकों को निवेश की जाने वाली राशि मिल भी चुकी है और अभी भी निवेशकों को राशि मिलेगी क्योंकि अभी भी अनेक ऐसे निवेशक बाकी है जिन्हें निवेश की जाने वाली राशि नहीं मिली है और उनके द्वारा काफी लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा है।

लेकिन अब निवेशकों को अपनी राशि को लेकर ज्यादा समय इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि लगातार जिन निवेशकों की पहचान हो रही है उन्हें सरकार के द्वारा जमा की जाने वाली राशि सुरक्षित लौटाई जा रही है। और राशि सभी सही निवेशकों तक पहुंचे इसके लिए सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल भी उपलब्ध करवाया हुआ है जिस पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने वाले नागरिकों को ही रिफंड राशि मिल रही है।

Sahara india Pariwar Refund

सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वाले सभी निवेशक जल्दी से जल्दी निवेश की जाने वाली राशि प्राप्त करना चाहते हैं जिसके लिए काफी लोगों ने पहले काफी प्रयास भी किए हैं और जिसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निवेश की जाने वाली राशि वापिस निवेशकों को प्रदान करने को लेकर आदेश दिया है। और इस आदेश की वजह से ही निवेशकों को राशि मिलनी शुरू हुई है।

सरकार ने निवेशकों को राशि प्रदान करने का जरूरी कार्य चालू किया हुआ है और निवेशकों के लिए लगातार निवेश की जाने वाली राशि जारी की जा रही है। वहीं सरकार कुछ अपडेट भी जारी कर रही है कि आखिर में अब तक कितने निवेशकों को राशि प्रदान की गई है और कितनी राशि प्रदान की गई है। निवेशकों को प्रदान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को करोड़ों रूपये की राशि दिलाए हुई है।

सहारा इंडिया रिफंड की राशि कब प्राप्त होगी

सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या लगभग 1.35 करोड़ से भी अधिक है। जिसमें से 23 जुलाई तक केंद्र सरकार ने 27.3 लाख से भी अधिक निवेशकों को सहारा इंडिया कंपनी में निवेश की जाने वाली राशि प्रदान की थी। और अभी भी प्रक्रिया लगातार चालू है। जिसके चलते लगातार निवेशकों को राशि मिल रही है और अभी भी मिलेगी जिसमें किसी भी निवेशक का नंबर किसी भी वक्त आ सकता है।

8th Pay Commission: अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन से ज्यादा सैलरी मिलना शुरू

लेकिन निवेश राशि प्रदान करने से पहले निवेशक के सभी दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और देखा जाएगा कि निवेशक ने सच में निवेश किया था या नहीं और उसके बाद ही निवेश की जाने वाली राशि बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। सरकार ने निवेशकों को राशि प्रदान करने के लिए 45 दिन का समय बनाया हुआ है लेकिन एक साथ वेबसाइट पर ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो जाने की वजह से देरी भी देखने को मिल रही है।

सहारा इंडिया रिफंड में कितनी मिलेगी राशि

सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को शुरुआती समय से ₹10000 की राशि प्रदान की जा रही है जो की अनेक निवेशकों को मिली है लेकिन कुछ समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी जारी की गई थी जिसमें राशि में बढ़ोतरी करके राशि ₹50000 कर दी गई और इस वजह से ₹50000 तक की राशि का निवेश करने वाले निवेशकों को भी राशि मिल रही है।

सहारा इंडिया रिफंड फॉर्म रिजेक्ट

जानकारियां सामने आई है कि अनेक निवेशकों ने संपूर्ण दस्तावेज नहीं होने पर भी और गलत जानकारी के साथ ही आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी है जिसे देखते हुए सरकार ने निवेशकों के फॉर्म रिजेक्ट किए हैं और अभी भी ऐसे निवेशकों के फॉर्म रिजेक्ट होंगे तो जिन्होंने रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है सभी फॉर्म की स्थिति को चेक करके यदि फॉर्म रिजेक्ट है तो सही जानकारी और सही दस्तावेजों के साथ फॉर्म को दोबारा से सबमिट जरूर करें।

सहारा इंडिया रिफंड प्राप्त करने के लिए योग्यता

  • रिफंड प्राप्त करने के लिए सहारा इंडिया कंपनी में निवेश जरूर किया हुआ होना चाहिए।
  • सहारा कंपनी की जिन 4 सोसाइटियों के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है उन्हीं में ही निवेश किया हुआ होना चाहिए।
  • आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक खाता पासबुक निवेश रसीद यह कुछ दस्तावेज बने होने चाहिए।
  • निवेश निर्धारित समय के अनुसार ही किया हुआ होना चाहिए।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले प्रत्येक निवेशक को सहारा रिफंड पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब पोर्टल पर अलग-अलग भाषाओं का चयन करने का विकल्प देखने को मिलेगा तो अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर लेना है।
  • फिर मेन्यू में जमाकर्ता पंजीकरण का ऑप्शन रहेगा तो इस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आधार कार्ड की संख्या तथा आधार कार्ड से जुड़े नंबर और कैप्चा कोड की जानकारी पूछी जाएगी तो यह जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इतना करके ओटीपी प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करें और ओटीपी को दर्ज करें।
  • फिर फॉर्म को कंप्लीट करें और संपूर्ण सही जानकारी और दस्तावेजों के साथ फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट होने पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और फिर सत्यापन के दौरान निवेश की जाने वाली राशि मिलेगी।
ये भी पढ़े 

Post a Comment

Thanks for your feedback

Previous Post Next Post