8th Pay Commission: अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन से ज्यादा सैलरी मिलना शुरू
वर्तमान में सभी केंद्रीय कर्मियों को बस यही जानना है कि आठवां वेतन आयोग केंद्र सरकार कब लागू करेगी। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मी यह भी जानना चाहते हैं कि इनकी सैलरी में कितनी ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी।
यदि आपको भी इस सवाल का जवाब जानना है तो ऐसे में आप हमारा 8th पे कमीशन का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सातवें वेतन आयोग में सरकार ने क्या-क्या वेतन और भत्तों में बदलाव किए थे। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि जब आठवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा तो तब सैलरी और भत्तों में क्या असर पड़ेगा।
8th पे कमीशन
हमारे देश के जो केंद्रीय कर्मी हैं और पेंशन भोगी हैं इन सबको इस समय सिर्फ यही इंतजार है कि आठवें वेतन आयोग को सरकार कब लागू करेगी। दरअसल इन सबको यह प्रतीक्षा इसलिए है क्योंकि इसके बाद इन्हें यह पता चल पाएगा कि इनके वेतन और पेंशन में कितनी वृद्धि होगी।
तो ऐसे में हम आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि जब सरकार आठवां वेतन आयोग लाएगी तो इसका क्या असर होगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार 8th पे कमीशन के तहत भत्ते समाप्त करेगी या फिर नहीं। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि जब सातवां वेतन आयोग आया था तो तब सरकार द्वारा कुछ भत्तों को खत्म किया गया था।
यहां आपको हम बता दें कि 7th पे कमीशन को जब केंद्र सरकार ने लागू किया था तो तब 196 भत्तों की समीक्षा की गई थी। तो तब सरकार ने यह पाया था कि बहुत सारे भत्ते बिल्कुल एक जैसे थे और कुछ ऐसे भी थे जिनका उपयोग बेहद कम किया जाता था।
तो सातवें वेतन आयोग के तहत 152 भत्तों को बिल्कुल समाप्त करने और जो दूसरे 36 भत्ते थे इन्हें अन्य भत्तों में सम्मिलित करने की सिफारिश की गई थी। इस तरह से हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने तब बहुत से भत्ते पूरी तरह से खत्म कर दिए थे और इनमें से कुछ भत्तों की संरचना और नाम में बदलाव किया गया था। ऐसा करने के पीछे सरकार का उद्देश्य केंद्रीय कर्मियों के वेतन को पारदर्शिता प्रदान करना था।
आठवें वेतन आयोग के तहत क्या आशा की जा सकती है
कुछ विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि जब आठवां वेतन आयोग आएगा तो तब इसमें वही प्रक्रिया सरकार अपनाई जा सकती है जो सातवें वेतन आयोग के समय अपनाई गई थी। मौजूदा समय में अब डिजिटल प्रणाली की वजह से सरकार उन भत्तों को खत्म कर सकती है जो अब आवश्यक नहीं है।
इस तरह से सरकार एक समान जैसे भत्तों को जोड़कर वेतन संरचना को आसान बना सकती है। तो आठवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते और बेसिक वेतन पर सरकार ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकती है और जो छोटे भत्ते हैं इन्हें खत्म कर सकती है।
DTH Free Channel List: सभी चैनल चलेंगे बिलकुल फ्री, नए चैनल की लिस्ट जारी
आठवें वेतन आयोग के तहत कौन से भत्तों पर पड़ेगा प्रभाव
अब आपके मन में यह बात भी आ रही होगी कि आठवें वेतन आयोग के अंतर्गत कौन से भत्तों पर असर पड़ सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि इसको लेकर अभी किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है परंतु उम्मीद है कि निम्नलिखित भत्तों पर असर पड़ सकता है-
- विशेष ड्यूटी भत्ता
- यात्रा भत्ता
- पुराने विभागीय भत्ते
- छोटे क्षेत्रीय भत्ते आदि
आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मियों पर क्या पड़ेगा असर
अगर सरकार आठवें वेतन आयोग के भत्तों को कम करती है तो इसका अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि केंद्रीय कर्मियों की जो कमाई है इसमें घटौती हो जाएगी। दरअसल सरकार द्वारा अक्सर ऐसा संतुलन बनाया जाता है कि अलाउंस को खत्म करने के पश्चात भी मूल वेतन या महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है।
इस प्रकार से इसका फायदा पेंशन भोगियों को भी प्राप्त होता है। इसके पीछे कारण है कि पेंशन की जो गणना होती है वह मूल वेतन और महंगाई भत्ते के अनुसार की जाती है।
आठवें वेतन आयोग के तहत कब लागू होगा महंगाई भत्ता
वैसे तो देश भर के केंद्रीय कर्मियों के बीच में इस समय चर्चा का सबसे महत्वपूर्ण विषय आठवां वेतन आयोग ही है। हर कोई यही जानना चाहता है कि कब से इसे सरकार द्वारा लागू किया जाएगा। सरकार इस महंगाई भत्ते को जनवरी 2026 से लागू करेगी या फिर नहीं। इस तरह के बहुत से सवाल हैं जो सरकारी कर्मचारी लगातार सोच रहे हैं।
तो यहां पर हम आपको यह भी बता दें कि सरकार ने अभी यह नहीं बताया है कि कब 8th पे कमीशन को लागू किया जाएगा। दरअसल अभी आयोग की जो शर्ते हैं इन्हें तय किया जाना बाकी है और जो अध्यक्ष और दूसरे सदस्य हैं इनकी भी नियुक्ति फिलहाल अभी तक नहीं हुई है।
ये भी पढ़े
.jpg)
Post a Comment
Thanks for your feedback